फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Studio के बाद अब इस 60 साल पुराने स्टूडियो पर लगेगा ताला, यहां शूट हुईं 'पाकीजा' से लेकर 'कालिया'

Wed, 12 Jun 2019 09:13 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rk studio
छह दशक पुराना कमाल अमरोही स्टूडियो अब बंद होने जा रहा है। इसे कमालिस्तान स्टूडियो के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टूडियों ने हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। आरके स्टूडियो के बाद यहां भी अब देश का बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस पार्क बनने की संभावना है। इसके लिए DB Realty और बेंगलुरु बेस्ड RMZ Corp के संयुक्त रूप से सौदे की बात चल रही है। कमाल अमरोही स्टूडियो 15 एकड़ जमीन पर बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कमालिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का दूसरा सबसे आइकॉनिक स्टूडियो है जो अब एक कर्मिशयल प्रॉपर्टी बनने जा रहा है। सोमवार को डीबी रियल्टी ने बताया 'कमालिस्तान के प्रोडक्शन हाउस महल पिक्चर्स और आरएमजेड के बीच यह सौदा हुआ है जिसमें जोगेश्वरी विखरोली लिंक रोड स्थित जमीन पर एक बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस पार्क बनने जा रहा है ।'  गौरतलब है कि पिछले महीने आरके स्टूडियो का भी सौदा हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
rk studio
हालांकि कमालिस्तान के लिए दोनों के बीच हुए इस सौदे की फाइनेंशियल डिटेल्स और डेवलपमेंट प्लान्स का खुलासा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरएमजेड को 55 प्रतिशत जबकि डीबी रियल्टी और अविनाश भोसले ग्रुप को 45 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की कीमत 21 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

4 of 5
Meena Kumari - फोटो : social media
बता दें कि कमालिस्तान स्डूडियो को फिल्ममेकर और स्क्रीन राइटर कमाल अमरोही ने साल 1958 में स्थापित किया था। इस स्टूडियो ने कई हिट फिल्में दी जिसमें महल (1949), पाकीजा (1972), रजिया सुल्तान (1983), अमर अकबर एंथनी और कालिया शामिल हैं। गौरतलब है कि कमाल ने 15 एकड़ की जमीन पर मुंबई के जोगेश्वरी में इसे बनाया था। साल 2010 में कमाल के तीनों बेटों ने स्टूडियो के एक हिस्से को तीन बिल्डरों को बेच दिया था, जिसमें डीबी रियल्टी और अविनाश भोसले ग्रुप भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kamal amrohi
डीबी रियल्टी और अविनाश भोसले के अलावा द लूथरियास भी इस खरीददारी में शामिल था। ये सौदा तकरीबन 200 करोड़ रुपये का हुआ था। बता दें कि बीते महीने मई में गोदरेज प्रॉपर्टी ने आइकॉनिक आरके स्टूडियो को सौदा किया था। 71 साल पुराने आरके स्टूडियो पर कंपनी आवासीय और रिटेल से संबंधित प्लान्स बनाने जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें