रिया चक्रवर्ती के बाद अब उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शौविक चक्रवर्ती की जमानत को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज किया है। मालूम हो कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने शौविक को गिरफ़्तार किया था। हालांकि, उन्हें पिछले साल ही एनडीपीएस की विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी। अब एक बार फिर एनसीबी ने शौविक के साथ आठ अन्य लोगों की जमानत को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी है।