फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिंगिंग में रानू मंडल को टक्कर दे रही ये छोटी लड़की, गाना सुनकर आप भी कहेंगे- वाह

Thu, 19 Sep 2019 08:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वायरल वीडियो की बच्ची और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया की ताकत का ताजा उदाहरण हैं रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं रानू मंडल। रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाना गातीं रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने के लिए मौका दिया। इसके बाद तो एक के बाद एक रानू के कई वीडियोज सामने आए और हर वीडियो वायरल हुआ। लेकिन रानू के वायरल वीडियोज के बाद कुछ और वीडियोज भी सामने आए तो वायरल हुए। इस लिस्ट में उबर ड्राइवर के बाद अब नंबर आता है एक बच्ची का।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल वीडियो की बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर एक बच्ची का गाने गाता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ये लड़की किसी लोक संगीत कार्यक्रम में गाना गा रही है। बच्ची के साथ में कुछ और लोग भी गा रहे हैं लेकिन उनमें इस लड़की जैसी बात नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल वीडियो की बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में बच्ची पूरी शिद्दत के साथ  पंजाबी गाना 'जिंदगी है तेरे नाल' गाती नजर आ रही है। बड़ी बात ये है कि बच्ची गाने के लिए इतनी मेहनत कर रही है कि उसकी तनती नसें तक साफ देखी जा सकती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस बच्ची का गाना खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं।

4 of 5
uber driver - फोटो : social media
गौरतलब है कि रानू के बाद एक उबर कैब ड्राइवर का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में शख्स कुमार सानू का गाना नजर के सामने गाते नजर आ रहा है। बता दें कि ये फिल्म आशिकी का गाना है। फिल्म और उसका म्यूजिक अपने वक्त सुपरहिट साबित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
बात रानू मंडल की करें तो रानू का एक नया वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है। वीडियो में रानू फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई का गाना एक राधा एक मीरा गाती सुनाई दे रही हैं। ये वीडियो भी रानू के पुराने वीडियोज की तरह वायरल होना शुरू हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें