फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल के बाद अतींद्र ने उतारा एक और उभरता सितारा, यूजर्स बोले- आवाज तो किशोर कुमार जैसी

Sat, 07 Sep 2019 11:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surajit, Atindra and Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू मंडल (Ranu Mondal) की किस्मत बदलने के पीछे जिस शख्स का हाथ है वह अतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) हैं। अतींद्र ने ही रानू का पश्चिम बंगाल के रानाघाट पर गाना गाते हुए वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर साझा किया था। देखते ही देखते रानू का वीडियो वायरल हो गया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू को मशहूर कराने वाले अतींद्र ने सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो साझा किया है। यह वीडियो रानू का नहीं बल्कि किसी और का है जिनकी आवाज भी रानू की तरह बेहद मधुर है। 
विज्ञापन

2 of 5
Surajit Mukherjee - फोटो : Facebook
वीडियो में नजर आ रहे इस शख्स का नाम सुराजीत मुखर्जी (Surajit mukherjee) है। वीडियो में सुराजीत 'परिचय' फिल्म का गाना 'मुसाफिर हूं यारों' गाना गा रहे हैं। 'परिचय' फिल्म के इस गाने को अभिनेता जितेंद्र पर फिल्माया गया है और गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) हैं। सुराजीत के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि लोग सुराजीत की आवाज की तुलना किशोर कुमार से भी करने लगे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
Surajit Mukherjee and Atindra - फोटो : file photo
सुराजीत के गाने वाले वीडियो पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं अतींद्र की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यंग किशोर कुमार को ढेरों शुभकामनाएं। आगे बढ़ते रहो।' अन्य यूजर ने लिखा- 'एक दम किशोर कुमार की आवाज, तुम बहुत अच्छा कर रहे हो।' एक और यूजर ने कमेंट किया- 'शानदार आवाज, बहुत अच्छा काम कर रहो हो अतींद्र।' 

4 of 5
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo
आपको बता दें, अतींद्र चक्रवर्ती पर कुछ दिन पहले रानू मंडल की बेटी ने गंभीर आरोप लगाया था। रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अतींद्र चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि वे लोग उसे मां से मिलने नहीं दे रहे हैं, बल्कि कोशिश करने पर उसके पैर तोड़ने की धमकी दी है। एलिजाबेथ का मानना है कि वे लोग मुझे लेकर मां का ब्रेन वॉश कर रहे हैं। अतींद्र चक्रवर्ती के अलावा अमरा शोबाई शोईतान क्लब के सदस्य तपन दास ने ही उनकी मां रानू मंडल के वीडियो को वायरल किया था। अब दोनों ही मां का बाहरी कामकाज संभाल रहे हैं। अतींद्र और तपन दास उसे न तो मां रानू से मिलने दे रहे है और न फोन करने दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo
एलिजाबेथ के आरोप के बाद अतींद्र चक्रवर्ती जो कि अब रानू के मैनेजर हैं उनका बयान भी आया था। उन्होंने कहा- 'एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। हमारे पास काम है और हमें किसी के पैसे नहीं चाहिए। रानू जी के साथ पिछले एक महीने से हैं हमनें क्या किया यह बताने का कोई फायदा नहीं है।' एलिजाबेथ के आरोपों पर अब रानू मंडल ने चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल (Ranu Mondal) ने बेटे के लगाए आरोपों की असलियत बताई। रानू मंडल ने कहा- 'अतींद्र और तपन दास मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरी बेटी को किसी ने धमकी दी है।' 

यह भी पढ़ें:- बेटी के अतींद्र पर धमकी वाले आरोपों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की असलियत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें