कठपुतली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, अभिनेता ने कहा, "फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही हैं, यह हमारी गलती है, यह मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना होगा। मुझे यह समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मैं अपने अंदर बदलाव करना चाहता हूं। मुझे इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मुझे किस तरह की फिल्में करनी चाहिए। फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण मैं हूं, मेरे अलावा किसी और का दोष नहीं देना।"
अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि लोगों का मूड किसी भी फिल्म का भविष्य बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। उन्होंने कहा, 'यह सब लोगों के मूड पर निर्भर करता है। कभी-कभी कोई बेकार सी कॉमेडी भी अच्छी कमाई कर लेती है। कभी अच्छी फिल्म भी फ्लॉप हो जाती है। मैंने अपने करियर में ऐसे बहुत उदाहरण देखे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि मेरे दर्शक किस तरह के मूड में हैं।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भारूचा के साथ 'राम सेतु', यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' और 'सूररई पोट्रु' की रीमेक में नजर आने वाले हैं। वहीं 'कठपुतली 2' सितंबर में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।