सलमान खान की 'रेस 3' को भले ही दुनिया की सबसे खराब फिल्मों में शामिल किया गया हो लेकिन इसने अपना बजट निकाल लिया है । फिल्म ने पहले ही दिन 29 करोड़ की कमाई की थी । दर्शकों ने फिल्म को घटिया बताया । इसके बाजवूद फिल्म हिट हो गई है ।
विज्ञापन
2 of 6
race-3
फिल्म को खराब बताने वाले दर्शकों को बॉबी देओल ने करारा जवाब दिया था । उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म इतनी खराब होती तो 100 करोड़ कभी ना कमा पाती । सलमान, बॉबी समेत फिल्म की पूरी कास्ट सक्सेस से बहुत खुश है ।
विज्ञापन
3 of 6
बॉबी देओल
बॉबी ने इस फिल्म से 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है । खबरों की मानें तो इस फिल्म के बॉबी देओल ने 7.50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं । अब जब फिल्म भी हिट हो गई है तो बॉबी ने खुद को एक रेंज रोवर स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है ।
4 of 6
बॉबी देओल
इस कार की कीमत 1.2 करोड़ रुपए की है । बॉबी की यह कार 210 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है । यह रेंज रोवर का लेटेस्ट वर्जन है जो अप्रैल में लॉन्च हुआ था । कार के साथ बॉबी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
विज्ञापन
5 of 6
बॉबी देओल
कार और बाइक के लिए बॉबी का प्यार नया नहीं है । बॉबी के पास पहले से ही Land Rover Freelander2, Range Rover Vogue, Mercedes-Benz S-Class और Porsche Cayenne का कलेक्शन है ।
बता दें कि कार के अलावा बॉबी देओल का बेटा आर्यमन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है । आर्यमन को आईफा 2018 के फंशन में अपने पिता के साथ देखा गया । आर्यमन लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन वो काफी हैंडसम हैं । अगर आर्यमन बॉलीवुड में आने का फैसला लेते हैं तो बाकी स्टारकिड्स के लिए खतरा बन जाएंगे ।