फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के बाद अब इस एक्ट्रेस ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्यौता, लिखा-शाम 7 बजे...

Thu, 06 Dec 2018 07:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका और निक की शादी के दिल्ली में हुए रिसेप्शन में आशीर्वाद देने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रियंका और निक के साथ फोटो शेयर करते हुए दोनों को शादी की बधाई दी थी। प्रियंका के कमेंट बॉक्स में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी पीएम मोदी को अपनी शादी का न्यौता भी दे डाला। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : self
बता दें ड्रामा क्वीन राखी सांवत ने शादी के मौसम में सुर्खियां लूटने के लिए यू- ट्यूब ब्लॉगर दीपक कलाल के साथ शादी का ऐलान किया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी के कार्ड को सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया। वहीं अब राखी ने प्रियंका के अकांउट पर कमेंट कर पीएम मोदी को अपनी शादी में आने के न्यौता दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rakhi sawant Deepak kalal
राखी सावंत ने कमेंट बॉक्स में लिखा है ...नाइस मोदी जी प्लीज, 31 दिसंबर शाम 7 बजे मेरी शादी में भी आइएगा। हालांकि राखी सांवत ने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी कहा है कि वह दीपक कलाल के साथ शादी कर रही हैं। दीपक कलाल से शादी के ऐलान के कुछ दिन बाद ही राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी दीपक कलाल पर इल्जाम लगा रही हैं। 
 

4 of 5
rakhi sawant - फोटो : file photo
बता दें राखी अक्सर ऐसे पब्लिसिटी स्टंट करती नजर आती हैं। राखी नए वीडियो में खुलेआम दीपक और अपने रिश्ते पर सवाल उठा रही हैं। इसके साथ ही कह रही हैं कि वह उन्हें ब्लॉक कर देंगी। वीडियो में राखी ने कहा - 'मुझे माफ करना दीपक, मेरा परिवार मुझसे बहुत नाराज है। जो भी हुआ उन्हें वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant
राखी आगे कह रही हैं - 'मैं अपने पूरे परिवार को संभाल रही हूं इसलिए मुझे यह गंदी पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहिए। जो भी हुआ उसे भूल जाओ, लोग मुझे गालियां देते हैं और गंदा-गंदा बोलते हैं। मैंने यह सब बातें कभी नहीं की है। मैं बहुत सीधा-सादी और भगवान को मानने वाली लड़की हूं। मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है, तुम्हारे चक्कर में आकर मैंने झूठ बोला है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें