फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड जल्द करने जा रहीं शादी, मां से बोलीं- 'ढूंढो दूल्हा'

Thu, 08 Aug 2019 02:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tamannaah and Prabhas - फोटो : file photo
'बाहुबली' (Baahubali) फिल्म में प्रभास की प्रेमिका का रोल निभा चुकीं अभिनेत्री तमन्ना (Tamannaah) साउथ सिनेमा के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि साउथ सिनेमा की तरह वह हिंदी सिनेमा में कुछ खास जगह नहीं बना पाईं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब अभिनेत्री ने शादी के लिए मन बना लिया है। इसके साथ ही उनकी मां ने उनके लिए दूल्हे की तलाश भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tamannaah - फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना की मां रजनी उनके लिए लड़के की तलाश कर रही हैं। कहा जा रहा है कि तमन्ना ने अपने लिए दूल्हा ढूंढने की जिम्मेदारी माता-पिता को दे दी है। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि तमन्ना एक डॉक्टर के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि अभिनेत्री ने इन बातों को गलत ठहराया। साथ ही कहा कि अगर शादी को लेकर कोई अपडेट होगा तो वह मीडिया और फैंस से जरूर शेयर करेंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
अब्दुल रज्जाक और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा तमन्ना का नाम एक क्रिकेटर के साथ भी जुड़ चुका है। अगस्त 2013 में अब्दुल रज्जाक और तमन्ना की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक ज्वेलरी शॉप में नेकलेस खरीदते दिख रहे थे। खबरें ये भी आई थीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है और दोनों शादी करने वाले हैं। रज्जाक के इस अफेयर ने विश्व क्रिकेट में इसलिए हंगामा मचा दिया था, क्योंकि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, रज्जाक और तमन्ना उस ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

4 of 5
Baahubali - फोटो : file photo
रज्जाक ने तमन्ना के साथ अपने अफेयर की खबरों को नकार दिया था। जहां एक और तमन्ना की शादी की खबरें आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रभास की शादी की भी खबरें आ रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 'साहो' फिल्म के बाद सात फेरे ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि प्रभास यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। इस पूरे मामले में प्रभास की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baahubali - फोटो : file photo
इससे पहले इंटरव्यू के दौरान जब भी प्रभास से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस बारे में किसी से भी कुछ नहीं कहना चाहते। इससे पहले भी प्रभास की शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं।  'बाहुबली 2' की सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दिसंबर 2017 में दोनों की सगाई भी हो गई है। हालांकि दोनों स्टार्स ने इन सब बातों को अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें