फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी रिलीफ फंड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इन महिलाओं की आर्थिक मदद, दिए इतने लाख रुपये

Thu, 02 Apr 2020 01:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कई सितारे आगे आए और पीएम मोदी रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की। बॉलीवुड अभिनेत्री और समाज कल्याण में सक्रिय प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। इन्होंने ने पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक सहायता की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने एक और संस्था में आर्थिक सहयोग किया है। प्रियंका ने ये सहायता उन महिलाओं की है जो महामारी का डटकर सामना कर रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में प्रियंका ने एक तस्वीर के साथ एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में प्रियंका कह रही हैं- 'हम इस संकट के दौरान भी लड़ने वाली महिलाओं के लिए 1,00,000 डॉलर (76.3 लाख रुपये) डोनेट कर रहे हैं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वीडियो में प्रियंका आगे कह रही हैं- 'अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, तो उन्हें सामने लेकर आइए। उनकी कहानी हमारे साथ साझा करिए। वो किस सेवा में हैं, किसी बड़े बिजनेस में हैं या फिर छोटा बिजनेस करती हैं। इस माहौल में हम सब एक साथ हैं।'

4 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। अभिनेत्री ने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था- 'दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस समय मदद की जरूरत है। निक और मैं ऐसे संस्थान को दान देना चाहते हैं जो गरीब लोगों की मदद कर रहे हों, डॉक्टर्स की मदद कर रहे हों, बच्चों को खाना खिला रहे हों और ऐसे लोग जो फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहे हों।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : social media
'उन सभी को आपका समर्थन भी चाहिए, और हम भी आपसे गुजारिश करेंगे कि दान दें। कोई भी राशि छोटी नहीं होती छोटी। अगर हम 1 डॉलर भी डोनेट करते हैं तो हम कुछ अलग कर सकते हैं।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी रिलीफ फंड के अलावा यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका और गूंज में भी आर्थिक मदद की है। 

सुष्मिता सेन के भाई ने पत्नी संग सोशल मीडिया पर शेयर की निजी तस्वीरें, अब हो रहे ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें