फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल के बाद बिग बी ने भी उठाए ICC के नियम पर सवाल, जोक शेयर कर सुपर ओवर रूल का उड़ाया मजाक

Tue, 16 Jul 2019 11:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के बाद अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ICC के नियमों का मजाक उड़ाया है। बिग बी ने ट्विटर पर एक जोक शेयर करते हुए सुपर ओवर रूल पर सवाल उठाया है। बता दें विश्व कप 2019 फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया। पहले न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने भी पूरे 50 ओवरों में 241 रन ही बनाए। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर खेलना पड़ा। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर हो गए। मगर ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैड के पास विश्व विजेता का खिताब आ गया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media

मैच खत्म होने के बाद से ही #ICCRules भी लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का मानना है कि न्यूजीलैंड सुपर ओवर में भी टाई के बावजूद मैच हारा। न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए था लेकिन ICC के नियमों की वजह से ऐसा हुआ। इस पर परेश रावल के बाद अमिताभ बच्चन ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की। हालांकि उनके प्रतिक्रिया जाहिर करने का अंदाज थोड़ा अलग था।

विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- आपके पास 2000 रूपये,  मेरे पास भी 2000 रुपये। आपके पास 2000 का एक नोट, मेरे पास 500 के 4। बताइए कौन ज्यादा अमीर??? ICC- जिसके पास 500 के 4 नोट वो ज्यादा रईस। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के साथ #Iccrules हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।



 

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद प्रतिक्रिया आने लगी। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को 48 हजार लोगों ने पसंद किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिग बी आप आईसीसी चेयरमैन के पद के लिए अप्लाई कर दो। एक यूजर ने लिखा- बात नोटों कि हो रही है तो पनामा वाले भी कोई कम नहीं है।
 




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेश रावल, धोनी - फोटो : Twitter
बता दें इससे पहले परेश रावल ने भी ट्वीट कर ICC के नियमों की आलोचना की थी। उन्होंने लिखा था- ICC आपको धोनी के ग्लव्स बदलवाने के बजाय सुपर ओवर का रूल बदलने की जरूरत है। बता दें सोशल मीडिया पर भी फैंस यही कह रहे हैं कि खेल के विजेता का फैसला सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले के आधार पर हुआ। आईसीसी का ये बेतुका नियम है। दोनों विजेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें