फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने इस बड़े फिल्ममेकर की खोली पोल, बोलीं- 'कहा था कपड़े उतारकर इरफान खान के सामने नाचो'

Fri, 28 Sep 2018 10:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tanushree dutta
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं । उन्होंने #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों जैसे नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है । तनुश्री के साथ ये सब साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान हुआ था । 
विज्ञापन

2 of 7
tanushree dutta
पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं तनुश्री दत्ता ने बताया कि नाना ने सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि कई हीरोइनों का शोषण किया है लेकिन आज तक किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं जुटाई । तनुश्री ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि बॉलीवुड के बड़े कलाकार जैसे अक्षय कुमार, शाहिद कपूर और रजनीकांत ने उनके साथ काम कैसे कर लिया ।'
विज्ञापन

3 of 7
tanushree dutta
अब तनुश्री ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है । डीएनए को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी शोषण का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा, 'विवेक मुझसे कहते हैं कि अपने कपड़े उतारो फिर इरफान खान और सुनील शेट्टी के सामने डांस करो ।'

4 of 7
tanushree dutta
'यह घटना साल 2005 की है । जब मैं फिल्म चॉकलेट की शूटिंग कर रही थीं । इस सीन में सिर्फ दोनों एक्टर्स का क्लोजअप शॉट लेना था । वो सीन मेरा था ही नहीं । फिर भी डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि कपड़े उतारो और उनके सामने नाचो । तब इरफान खान और सुनील शेट्टी ने विवेक को टोका ।'
विज्ञापन

5 of 7
Tanushree Dutta with sister
'इरफान और सुनील ने कहा कि हमें इशारों की जरूरत नहीं है । हमें पता कि कैसे करना करना है । तनुश्री को डांस करने के लिए मत कहो। मैं इरफान खान की बहुत इज्जत करती हूं । ये उनका शॉट था और उन्होंने मेरे लिए स्टैंड लिया । मेरे कपड़े उतारकर डांस करने से उनके फेशियल एक्सप्रेशन का कोई लेना-देना नहीं था । फिर भी डायरेक्टर ने कहा कि जाओ जाके कपड़े उतारकर नाचो । मैं हैरान थी ।'
विज्ञापन

6 of 7
tanushree dutta
इरफान खान भी विवेक की बात सुनकर डर गए । उन्होंने विवेक के साथ पहले भी काम किया था । उन्होंने विवेक से कहा, 'ये आप क्या कह रहे हैं । मैं अपना क्लोजअप दे सकता हूं । मुझे एक्टिंग आती है । सुनील शेट्टी ने भी अपना पक्ष रखा । उन्होंने इस बात का विरोध किया । वो बोले कि मैं आऊं क्या इशारे करने के लिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tanushree dutta
'इरफान खान और सुनील शेट्टी इंडस्ट्री के बेहद अच्छे लोगों में से एक हैं । सुनील ने विवेक को डांट लगाई ।' बता दें कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर जो आरोप लगाए हैं उस पर उनका बयान आया है । नाना ने कहा, 'मैं अब इस पूरे मुद्दे पर लीगल एक्शन लूंगा ।' नाना पाटेकर फिलहाल जैसलमेर में हैं और 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें