फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल पुरानी इस परंपरा को निभा रहे हैं रणबीर, शूटिंग शुरू होने से पहले किया ये काम

Sat, 01 Dec 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shamshera - फोटो : twitter
'ब्रह्मास्त्र' के अलावा रणबीर कपूर की एक और फिल्म बीते काफी दिनों से सुर्खियों में थी। इस फिल्म का नाम 'शमशेरा' है। 'शमशेरा' फिल्म का पोस्टर काफी समय पहले ही आ चुका था जिसमें रणबीर कपूर अलग लुक में नजर आ रहे थे। इस बीच 'शमशेरा' फिल्म से जुड़ा नया अपडेट आया है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी जिससे पहले एक खास परंपरा निभाई गई। 
विज्ञापन

2 of 5
Shamshera - फोटो : Twitter
यशराज फिल्म्स के तले बन रही 'शमशेरा' फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले हमेशा की तरह यशराज स्टूडियो में खास पूजा रखी गई थी। यह मुहूर्त पूजा तब से हो रही है जब से इस स्टूडियो के संस्थापक यशराज ने इसका निर्माण किया था। इस मुहूर्त पूजा के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक इस मुहूर्त पूजा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और करण मल्होत्रा पहुंचे थे। इस मुहूर्त पूजा में संजय दत्त शामिल नहीं हो पाए थे। कहा जा रहा है कि संजय दत्त इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं जबकि रणबीर डकैत की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'शमशेरा' फिल्म साल 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

4 of 5
sanjay dutt - फोटो : File Photo
बॉलीवुड करियर में ऐसा पहली बार हो रहा है कि संजय दत्त यशराज बैनर तले काम कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने किया था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘शमशेरा’ का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। आपको बता दें, इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसमें रणबीर कपूर के लुक को काफी पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : twitter
'शमशेरा' के अलावा रणबीर कपूर की झोली में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म है। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें मुंबई से आई थी जिसमें रणबीर और आलिया एक साथ स्टंट करते हुए दिखाई दिए थे। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें