फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रमोटर का न्यौता कबूलने पर विवादों में आए दिलजीत, वीजा रद्द करने की मांग भी उठी

Wed, 11 Sep 2019 01:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diljit dosanjh - फोटो : file photo
पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद गायक मीका सिंह का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और गायक-अभिनेता मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने विदेश मंत्रालय से दिलजीत दोसांझ का वीजा रद्द करने की मांग की है। पाकिस्तानी प्रमोटर रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण पर दिलजीत दोसांझ 21 सितंबर को अमेरिका में परफॉर्म करने वाले हैं। जिसके बाद दिलजीत का ये फैसला एफडब्ल्यूआईसीई को रास नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 5
diljit dosanjh - फोटो : social media
एफडब्ल्यूआईसीई ने विदेश मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी जिसमें कहा गया है कि 'दिलजीत दोसांझ एक अच्छे गायक और कलाकार हैं लेकिन पाकिस्तान के रहने वाले रेहान सिद्दीकी के निमंत्रण को स्वीकार करने का यह सही समय नहीं है। ऐसे में हम मांग करते हैं कि उनका वीजा रद्द किया जाए।' 
विज्ञापन

3 of 5
Ashok Pandit - फोटो : social media
एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि 'अगर एक-दो दिन में दिलजीत कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं तो हम उन्हें सहयोग नहीं करने के लिए नोटिस भेजेंगे। फेडरेशन ने पहले ही कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी के लिए काम नहीं करना है ऐसे में दिलजीत क्यों लोगों की भावनाएं आहत करना चाहते हैं?'

4 of 5
mika singh - फोटो : file photo
इससे पहले मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने मीका पर बैन लगा दिया गया था। उनके माफी मांगने के बाद ये बैन हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mika singh - फोटो : instagram
मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि अगर किसी को वीजा मिलेगा तो, कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे। मुझे मिल गया था मैं चला गया।' मीका ने बताया कि वो बहुत पहले अपने आयोजकों से वादा कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें