Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका पादुकोण दिल्ली में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान दीपिका को कई बार ऑटो, बाइक तो कभी रूप बदलकर बाजार में शॉपिंग करते हुए दिखाई दी थीं। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है।