ट्विंकल खन्ना इन दिनों फिल्म 'पैडमैन' की सफलता से गदगद हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए महिलाओं के पीरियड्स के मुद्दे को उठाने के बाद अब वे एक और महत्वपूर्ण विषय सबके सामने लाना चाहती हैं। आइए जानते हैं कि लेखिका और निर्माता ट्विंकल खन्ना क्या करना चाहती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
ट्विंकल, महिलाओं और उनके गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हैं। हाल ही में ट्विंकल, मुंबई में UNICEF और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वरा पीरियड हाइजीन पर आयोजित चर्चा और अपनी फिल्म की सफलता के जश्न के कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
3 of 4
ट्विंकल ने यह पूछे जाने पर कि क्या 'पैडमैन' के बाद वह किसी और फिल्म पर काम कर रही हैं, कहा 'मैं फिल्म के बारे में नहीं कह सकती लेकिन आगे मैं गर्भावस्था संबंधी अधिकारों के लिए काम करना चाहती हूं और यही मेरा अगला काम होगा।'
'मिसेज फनीबोन्स' से जब पूछा गया कि क्या वे अपने पिता राजेश खन्ना और या पति अक्षय कुमार पर कोई फिल्म बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे उन कहानियों में दिलचस्पी है, जिनमें कई परतें और कई पहलू होते हैं।' बता दें कि फिल्म 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज हुई थी और अब तक करीब 60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।