अली जफर की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान के अलावा भारत में भी है । हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था । इसके बाद अली ने इन सब आरोपों को झूठा बताते हुए केस करने की बात कही थी । इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है ।
विज्ञापन
2 of 8
ali zafar
मीशा के अलावा कई और महिलाओं ने भी अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया । जर्नलिस्ट महाम जावेद ने ट्विटर पर लिखा, 'एक बार अली ने उनकी कजिन को जबर्दस्ती Kiss कर लिया था। इतना ही नहीं, वे उसे रेस्टरूम में भी खींच ले गए थे ।' महाम ने कहा कि किस्मत से कजिन के फ्रेंड्स भी वहीं थे, जिन्होंने अली को वहां से धक्का देकर हटाया।
विज्ञापन
3 of 8
Ali Zafar
महाम आगे लिखती हैं, 'घटना 2004-2005 की है। सभी लोग एक यॉट क्लब में पार्टी कर रहे थे। डेट ठीक से याद नहीं है। उस समय सेक्शुअल हैरासमेंट एक बेकार का इश्यू माना जाता था और समाज में इसके बारे में बात करना आसान नहीं था।'
4 of 8
f
'हम अपने दोस्तों के अलावा किसी से इस बारे में बात नहीं कर सकते थे। क्योंकि वे सेलेब्रिटी हैं, इसलिए हमारी कौन सुनेगा। साल गुजरते गए और हम इस घटना को भूल गए। मीशा शफी का शुक्रिया, जो उन्होंने आज हमें यह याद दिला दिया।'
विज्ञापन
5 of 8
अली जफर
मेकअप आर्टिस्ट लीना घानी ने ट्वीट कर लिखा, 'मीशा ने बिना किसी डर के अली के चेहरे से नकाब हटा दिया । मैं उनके साथ हूं । तुम अकेली नहीं हो मीशा ।' लीना यहीं नहीं रुकी । उन्होंने ने भी अली पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी कहानी बयां की ।
विज्ञापन
6 of 8
अली जफर
लीना घान लिखती हैं, 'मैं लंबे समय से अली के साथ काम कर रही हूं। दोस्तों के साथ कई बार वे बदतमीजी की हद पार कर जाते हैं। महिलओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं । अली के अश्लील कमेंट आज भी याद हैं । इससे पता चलता है कि उन्हें महिलाओं को सम्मान देना नहीं आता ।'
विज्ञापन
7 of 8
अली जफर
ब्लॉगर हुमैमा रजा ने भी इस मामले में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि एक पब्लिक इवेंट के दौरान अली ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था। वहीं एक ट्विटर यूजर सोफी ने लिखा है कि जब अली एसके फंडराइजर के लिए वाशिंगटन डीसी गए थे, तब उन्होंने एक स्टूडेंट वालंटियर को मोलेस्ट किया था।
वह वालंटियर सोफी को बाथरूम में रोती मिली थी। सोफी ने एक अन्य ट्वीट में यह लिखा है कि इस दौरान अली ने एक टीनेजर को जबर्दस्ती Kiss करने की कोशिश की थी, जो उनसे सॉन्ग की लिस्ट शेयर करने गई थी। इतनी सारी लड़कियों अली जफर की पोल खोलकर रख दी है ।