फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब मैं दुल्हन बनीं', अंशुला ने शादी में पहना मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा; लिखा- 'सिर्फ एक ही चीज'

Tue, 07 Jul 2026 03:58 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Post: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से शादी कर ली है। शादी के एक दिन बाद अंशुला ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने ब्राइडल लुक की कई तस्वीरें साझा कीं। इसी के साथ अंशुला ने अपने लुक को लेकर एक खास बात बताई है।
विज्ञापन
1 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। आज शादी के एक दिन बाद अंशला ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस को खुश कर दिया है। इसी के साथ अंशुला ने अपने लुक को लेकर एक खास बात भी लिखी है।
विज्ञापन

2 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला का लुक
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी में पहने इस खास लहंगे में कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं। अंशुला ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब मैं दुल्हन बनी, तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी और वो है मेरी मां का 42 साल पुराना जरदोजी का दुपट्टा।'
विज्ञापन

3 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार किया लुक
अंशुला ने आगे लिखा, 'मेरी शादी के जोड़े की बाकी सभी चीजें इसी दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार की गईं।' अंशुला ने आगे लिखा, 'अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर, मुझे अपनी मां की यादों के अहसास में लिपटे रहना सबसे सही लगा, जिसने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया है।' 

4 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
किसने किया अंशुला का लुक तैयार
अंशुला का लुक कई फैशन डिजाइनर ने मिलकर तैयार किया है। अंशुला ने लिखा, 'डिजाइनर तरुण तहिलियानी, मोहित राय और रुचि कृष्णा की मदद से इस पुरानी और कीमती चीज के इर्द-गिर्द मेरा पूरा लुक तैयार किया गया।'
विज्ञापन

5 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
'भारत की कला का एक खूबसूरत संगम'
अंशुला ने आगे लिखा, 'यह ब्राइडल लुक पूरे भारत की कला का एक खूबसूरत संगम है, जिसमें, बारीक कसीदा कढ़ाई और शानदार जरी का काम है। मेरे परिवार को सम्मान देने के लिए एक बंधनी घरचोला दुपट्टा शामिल किया गया। इसका रंग हल्के गुलाबी जैसा है।'
विज्ञापन

6 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला ने किया तरुण तहिलियानी का शुक्रिया
अंशुला ने आगे लिखा, 'मेरी पंजाबी जड़ों को याद करने के लिए इसमें सुंदर फुलकारी बॉर्डर भी जोड़ा गया। तरुण, मेरी इस भावना को समझने और मेरे लिए एक ऐसा लहंगा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, जो हमेशा के लिए यादगार और बिल्कुल मेरे जैसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्राइडल लुक की बारीकियां
अंशुला का लहंगा फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया है। ज्वैलरी रानीवाला 1881 की ओर से बनाई गईं। कलीरे मृणालिनी चंद्रा ने तैयार की हैं। स्टाइलिंग मोहित राय और रुचि कृष्णा ने की है। अंशुला का मेकअप और बाल सवलीन मनचंदा, शिवानी और पूजा देवपुरिया ने किया है। 

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने सनी देओल और बॉबी के बीच बताया बड़ा फर्क, 'हमराज' और 'गदर 2' का सुनाया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें