फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की इस पॉपुलर हीरोइन को पति से मिला था धोखा, 39 की उम्र में तीसरी बार हुई प्रेग्नेंट

Thu, 24 May 2018 12:32 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रंभा
90 के दशक में बॉलीवुड सेंसेशन बन फैंस को दीवाना बनाने वाली रंभा सालों बाद फिर चर्चा में आई हैं । 100 से ज्यादा फिल्में करने वाली रंभा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं । 39 साल की रंभा ने ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करके दी ।
विज्ञापन

2 of 9
रंभा
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ये बहुत खुशी का पल है । मैं ये खुशखबरी आप सबके साथ शेयर करना चाहती हूं । मैं प्रेग्नेंट हूं और हम तीसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं । बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं । मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं । मेरी और मेरे परिवार के लिए दुआ करें ।'
विज्ञापन

3 of 9
रंभा
रंभा ने सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन' जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं । रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी कई फिल्में की थीं । साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली थी और फिर फिल्मों से उन्होंने संन्यास ले लिया ।
 

4 of 9
रंभा
रंभा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी लेकिन 90 के दशक में वो बॉलीवुड में टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं । बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे। लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी ।
 
विज्ञापन

5 of 9
रंभा
उनकी झोली में सिर्फ छोटे रोल ही रह गए थे । ये रोल करने के बजाय रंभा ने फिल्मों से संन्यास लेना ही बेहतर समझा। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने बिजनेसमेन इंद्रन पद्मनाथन से शादी कर ली । शादी के बाद रंभा पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं ।
 
विज्ञापन

6 of 9
रंभा
रंभा की दो बेटियां 7 साल की लाण्या और 4 साल की साशा है। रंभा ने सोचा था कि फिल्मों से दूर होकर वो अपनी गृहस्थी में ही मन लगा लेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । शादी के कुछ साल बाद ही रंभा और उनके पति के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगीं । 
 
विज्ञापन

7 of 9
रंभा
रंभा के ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए परेशान करने लगे । जिसके चलते वो अपने पति से अलग हो गईं। खबरें तो यहां तक भी आईं जिनमें कहा गया कि रंभा से शादी के वक्त उनके पति पहले से शादीशुदा थे और ये बात उनसे छिपाई गई। 
 

8 of 9
रंभा
इतना ही नहीं ससुराल वालों ने भी रंभा को खूब परेशान किया और बेटियों से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा । काउंसलिंग के बाद रंभा के पति और ससुरालवालों ने उनसे मांफी मांग ली । लेकिन बाद में स्थिति फिर वैसी हो गई । रंभा पति से अलग हो गईं। 
विज्ञापन

9 of 9
रंभा
उन्होंने पिछले साल ही बेटियों की कस्टडी पाने के लिए एक पारिवारिक अदालत में याचिका दायर की थी । लेकिन अब फिर वो पति के साथ हैं और 39 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट भी हैं । रंभा अब काफी बदल चुकी हैं। बेशक पहले के मुकाबले अब उनहोंने वेट गेन कर लिया है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें