फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने कही थी दिल की बात, अब इस करीबी ने भी किया कमेंट

Sun, 11 Aug 2019 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर फिलहाल मेलबर्न में हैं, जहां इंडियन इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईआईएफएम) चल रहा है। अर्जुन कपूर, मलाइका से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को साथ में ऑस्ट्रेलिया रवाना होते हुए स्पॉट किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
इस दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहनी है, साथ ही ऑलिव ग्रीन की जैकेट और डेनिम पैंट कैरी की। एक्टर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'ठंड आ रही है।' 
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor - फोटो : social media
अर्जुन कपूर के तस्वीर शेयर करते ही मलाइका ने इसे लाइक किया। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट्स या लाइक करते हैं। अब मलाइका के बाद अर्जुन कपूर के खास दोस्त रणवीर सिंह भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंंबानी की बड़ी बहू श्लोका बिना मेकअप के आईं नजर, मुंबई के बांद्रा में हुईं स्पॉट

4 of 5
ranveer singh post - फोटो : social media
रणवीर ने अर्जुन की तस्वीर पर लिखा- 'बाबा, गर्मी ला रहे हैं।' रणवीर और अर्जुन एक दूसरे को प्यार से 'बाबा' कहकर ही बुलाते हैं। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का ब्रोमांस अक्सर सोशल मीडिया पर दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मेलबर्न में गुरुवार को हुए एक समारोह में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में ग्रैंड एंट्री की। फैंस ने ढोल बजाकर दोनों का स्वागत किया। इस दौरान अर्जुन ब्लैक सूट में थे। वहीं मलाइका रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस समारोह के होस्ट करन टैकर थे। करन का मलाइका और अर्जुन के साथ एक वीडियो सामने आया है। इसमें करन, मलाइका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं करन कहते हैं, '20 घंटे का सफर तय करने के बाद भी आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अर्जुन बहुत लकी हैं जो आपके बगल में बैठे हैं।' इसके बाद अर्जुन उठते हैं और करन के हाथ से माइक लेकर कहते हैं, 'वो पीछे वाली के साथ फ्लर्ट कर ना।' अर्जुन की बात सुन सभी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें