priyanka and salman
सलमान ने आगे कहा, 'वह सगाई कर रही थी और मैंने उसे कहा- अगर तुम फिल्म कर रही हो तो फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है? तो उसने कहा- शादी करनी है। मैंने कहा ठीक है, शादी कर लो। फिल्म में प्रियंका का काम सिर्फ 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी होती है, चार दिन शादी में लगते हैं। 8 दिन के अंदर हो गई शादी और फिर उसके बाद हनीमून तो हमने उससे कहा- हम इसे मैनेज कर लेंगे । लेकिन उसने साफ शब्दों में कहा कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।' प्रियंका को फिल्म में साइन करने के बारे में सलमान ने बताया - 'प्रियंका ने मेरे साथ काम करने को लेकर हजार बार अर्पिता को कॉल किया था। उसने कहा था कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं।'