आमिर खान
- फोटो : instagram/aamirkahn
शुरुआती दौर में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी उस वक्त फिल्म 'मुगल' में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। बाद में यह फिल्म आमिर खान के पास आई। लेकिन उस वक्त फिल्म 'मुगल' का निर्देशन करने वाले सुभाष कपूर के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगे तो आमिर ने अपना नाम वापस ले लिया। हालांकि, बाद में ये पूरा मामला संदिग्ध लगा और आमिर ने कहा कि जब तक कोई आरोपी अपराधी घोषित नहीं होता, तब तक वह निर्दोष होता है। और, इसके बाद आमिर की इस फिल्म में वापसी हो गई। फिलहाल, आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।