फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा के टॉपेलस होते ही डब्बू के कैलेंडर में ये तीन अभिनेता हुए शर्टलेस, हॉट लुक हो रहा वायरल

Sat, 22 Feb 2020 04:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham, Kiara and Hrithik Roshan - फोटो : twitter
डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) हर बार अपने कैलेंडर फोटोशूट में सितारों की ऐसी तस्वीरें खींच देते हैं जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाते हैं। साल 2020 के डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कियारा आडवाणी, सनी लियोनी और भूमि पेडनेकर के टॉपलेस फोटोशूट के बाद अब बॉलीवुड के तीन अभिनेताओं का फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह उनका शर्टलेस लुक है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
John Abraham - फोटो : Instagram
इन तीन अभिनेताओं के नाम ऋतिक रोशन, वरुण धवन और जॉन अब्राहम हैं। खास बात है कि ये तीनों अभिनेता अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते है। इन तीनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। सबसे पहले बात करते हैं फिटनेस फ्रीक जॉन अब्राहम की। जॉन ने इंस्टग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जॉन शर्टलेस हैं और एक हाथ से टॉवल पकड़ी हुए हैं।      
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : Instagram
ऋतिक ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन शर्टलेस लुक में टफलुक देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने इस तस्वीर के साथ कुछ लाइनें भी लिखी हैं।ऋतिक ने लिखा- 'मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं कि की आज यह Abs होते तो कैसा होता। अगर यह होते तो ऐसा होता, अगर यह होते तो वैसा होता।'
 

4 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram
ऋतिक ने आगे लिखा- 'जबकि मुझे खबर है की ABS नही हैं... कहीं नहीं हैं। लेकिन यह पागल दिल है की कह रहा हैं की वो हैं .. मोटे पेट के नीचे कहीं हैं...। मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं !'  ऋतिक के अलावा वरुण धवन ने भी अपने शर्टलेस लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में वरुण टोपी लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Model with Kiara Advani - फोटो : Instagram
आपको बता दें, डब्बू रतनानी कैलेंडर लॉन्च के बाद एक विवाद में भी फंस गए हैं। इसकी वजह कियारा आडवाणी का फोटोशूट है। कियारा डब्बू के फोटोशूट में अपने आपको केले के पत्ते से ढकते हुए दिखीं। डब्बू के इसी कॉन्सेप्ट पर अब फोटोग्राफर मैरी बार्श ने आरोप लगाया है। मैरी का कहना है कि 'डब्बू ने उनके कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है।' मैरी बार्श ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा करते हुए कहा कि 'मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं।'  इस तस्वीर एक तरफ कियारा आडवाणी तो दूसरी तरफ एक और मॉडल नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों का पोज एक ही तरह का है।

आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की की 'भूत' रिलीज, जानें पहले दिन किसने मारी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें