अर्जुन कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने 'की एंड का' फिल्म में काफी पसंद किया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इसकी कहानी नाना पाटेकर की फिल्म से प्रभावित होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Kareena Kapoor
कहा जा रहा है कि अजय देवगन के प्रोडक्शन के तले बनी पहली मराठी फिल्म 'आपला मानुष' का हिंदी रीमेक होगा। जिसमें यह दोनों एक्टर दिखाई देंगे। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
Kareena Kapoor
बीते कुछ दिनों में करीना की मुलाकात आशुतोष से कई बार हुई है। इससे पहले करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में दिखाई देंगी। यह फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी।
आपको बता दें, यह दूसरी बार होगा कि अर्जुन और करीना एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म में लड़की और लड़के के बराबरी के अधिकार को दर्शाया गया था।