सलमान खान की कितनी गर्लफ्रेंड्स के नाम आपको याद हैं। सोच कर देखिए, तीन, चार या पांच। जनाब, सलमान खान की अब तक कुल 12 गर्लफ्रेंडस हो चुकी है और लेटेस्ट वाली अब बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही है। दरअसल, सलमान को जिस पर गुस्सा आता है उस पर पूरे कमिटमेंट के साथ आता है और जिन पर प्यार आता है तो बेशुमार आता है। आज आपके सामने पेश है किस्सा उन हसीनाओं का जिन पर हिंदी सिनेमा के भाईजान ने दिल खोलकर प्यार लुटाया और कुछ तो बस सलमान के चाहने वालों की भाभी बनते बनते रह गईं। हिंदी सिनेमा में इन दिनों अगर किसी का नाम हर किसी की जुबां पर है तो वह हैं रोमानिया की रहने वाली यूलिया वंतूर का। यूलिया सलमान के हर फैमिली फंक्शन में नज़र आती रही हैं और अब सलमान की बदौलत ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।
खबर पक्की है कि सलमान खान के साथ मैं और मिसेज खन्ना बना चुके डायरेक्टर प्रेम सोनी को सलमान ने यूलिया वंतूर को लॉन्च करने का जिम्मा सौंपा है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जिमी शेरगिल को भी लिए जाने की बात चल रही है और, सबसे दिलचस्प बात जो इस फिल्म की होगी वह है फिल्म में यूलिया का किरदार। यूलिया इस फिल्म में एक ऐसी फिरंगन को रोल निभा रही हैं जो मथुरा आकर कृष्णभक्ति में लीन हो जाती है, कुछ कुछ मीरा की तरह।
विज्ञापन
2 of 12
Shaheen Banu
शाहीन
शाहीन मौजूदा दौर की अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी और मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की नवासी हैं। सलमान का टीनएज रोमांस सबसे पहले इन्हीं के साथ शुरू हुआ और सबसे पहले सलमान की शादी की जो बात चली वो इन्हीं के साथ चली।
विज्ञापन
3 of 12
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी
इन मोहतरमा को तो आप पहचानते ही होंगे। संगीता बिजलानी और सलमान खान का रोमांस संगीता के 1980 में मिस इंडिया बनने के साथ ही शुरू हो गया था। इन दोनो की शादी की भी बात चली थी और कहा तो ये भी जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे।
4 of 12
सोमी अली
सोमी अली
सोमी अली और सलमान खान तो आज तक अच्छे दोस्त हैं। दोनों का रोमांस बहुत दिनों तक चला और ये रिश्ता तब टूटा जब सलमान खान शोहरत के सातवें आसमान पर थे और उनकी शराब पीने की आदत ने सोमी अली को परेशान कर डाला।
विज्ञापन
5 of 12
Salman and Aishwarya
ऐश्वर्या राय
सलमान के जिस रिश्ते का सबसे खराब अंजाम हुआ वह रहा ऐश्वर्या राय के साथ का। दोनों का इश्क़ हम दिल दे चुके सनम के वक्त परवान चढ़ा। और, शाहरुख खान की फिल्म चलते चलते के सेट पर टूटा।
विज्ञापन
6 of 12
SNEHA ULLA
स्नेहा उल्लाल
सलमान खान दरअसल ऐश्वर्या राय का गम भुलाने के लिए स्नेहा उल्लाल को फिल्मो में लाए। ऐश्वर्या की इस हमशक्ल के साथ सलमान ने फिल्म लकी भी की। पर, स्नेहा कभी सलमान के दिल से ऐश्वर्या राय का नाम मिटा नहीं सकीं।
विज्ञापन
7 of 12
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का करियर ही सलमान खान ने बनाया है। बीच में कटरीना भले कुछ महीनों के लिए सलमान से छिटककर रणबीर कपूर के पास गईं, पर अब फिर वह सलमान के साथ हैं और इन दिनों उनके साथ फिल्म भारत कर रही हैं।
8 of 12
क्लाउडिया सिएस्ला
क्लाउडिया सिएस्ला
इस जर्मन मॉडल पर भी सलमान खान का दिल आ चुका है। दोनों कई मौकों पर साथ साथ देखे गए। यहां तक कि सलमान ने इन्हें अपने घरवालों से भी मिला दिया और ये भी कहा जाता है कि सलमान ने क्लाउडिया को बिल्कुल वैसी लड़की बताया जैसी लड़की के साथ भला घर कौन नहीं बसाना चाहेगा।
9 of 12
ZAREEN KHAN
ज़रीन खान
स्नेहा उल्लाल के बाद सलमान खान अपनी पुरानी मोहब्बत ऐश्वर्या राय की एक और लुक एलाइक ढूंढ लाए – ज़रीन खान। दोनों ने फिल्म वीर में साथ काम भी किया। लेकिन असल असल होता है और नकल नकल, ये बात सलमान खान को जल्दी ही समझ आ गई।
10 of 12
महक चहल
महक चहल
सलमान खान का नाम कुछ दिनों के लिए महक चहल के साथ भी जोड़ा गया। बिग बॉस के घर में जितने दिन भी महक रहीं, सलमान हमेशा उनको लेकर कुछ न कुछ ऐसा बोलते रहे कि गॉसिप मिलों में उसके चर्चे महीनों तक चलते रहे।
11 of 12
Daisy Shah
डेजी शाह
पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर डेजी शाह का सलमान खान से मिलना जुलना अब भी जारी है। सलमान की पिछली फिल्म रेस 3 में भी वह नज़र आई थी। डेजी शाह अब भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी काम बिना सलमान खान से पूछे नहीं करती हैं।
हेज़ल कीच
अब क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी बन चुकीं हेज़ल कीच जब पहले पहल हिंदी सिनेमा में नज़र आई थीं तो सलमान खान को ही उनका मेंटॉर समझा जाता था। फिल्म बॉडीगार्ड में हेज़ल को अच्छा काम जो मिला था, उसके पीछे भी सलमान खान का ही हाथ बताया जाता है।