फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के बाद अक्षय ने की पत्रकार की खिल्ली उड़ाने की कोशिश, फिर कहा- हमारा रिश्ता मियां बीवी जैसा

Thu, 18 Jul 2019 05:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म मिशन मंगल को लेकर अक्षय कुमार बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म को अपने ज़िंदगी की सबसे अच्छी फिल्म बताते हुए अक्षय बेहद ही गर्व भी महसूस कर रहे हैं। उनका ये भी दावा है कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहली अंतरिक्ष से जुड़ी फिल्म है। वह कहते हैं, 'यह हमारा एक प्रयोग है, ऐसे प्रयोग हमें करते रहने चाहिए, यह हमें भेड़चाल से अलग करता है। हम ही नहीं बल्कि हर इंसान या पत्रकार को भी प्रयोग करते रहने चाहिए।'
विज्ञापन

2 of 4
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बस इसी बात को लेकर अक्षय कुमार से सवाल हो गया। उनसे पूछा गया कि जब एक पत्रकार प्रयोग कर नया सवाल लेकर आता है, तब बड़े बड़े अभिनेता उस सवाल का मज़ाक उड़ाकर उनकी बेइज़्ज़ती कर देते हैं, क्या ऐसा करना सही है? इस सीधे सवाल पर अक्षय पहले तो थोड़ा बैकफुट पर गए फिर खुद को संभालते हुए बोले, "मीडिया और एक एक्टर का बहुत गहरा संबंध होता है। देखा जाए तो ये बिल्कुल मिया बीवी जैसा संबंध है। इसीलिए थोड़ी बहुत नोंक झोंक चलती रहती है। आशा करता हूं ये हमारे बीच ही खत्म हो जाए। क्योंकि हमें आपकी बहुत जरूरत है, आपके ज़रिए ही हम हमारी बातें और सोच दर्शकों और जनता तक पहुंचा सकते है। ये जो छोटी मोटी नोंक झोंक है खत्म हो जानी चाहिए।"
विज्ञापन

3 of 4
मिशन मंगल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
हुआ ये कि फिल्म मिशन मंगल के ट्रेलर के पहले संवाद, साइंस का दूसरा नाम एक्सपेरीमेंट है, से ये सिलसिला शुरू हुआ और अक्षय की छुट्टियों की तस्वीरों के प्रचार तक जा पहुंचा। एक पत्रकार ने सवाल पूछ लिया कि क्या अब आप मंगल और चांद पर भी छुट्टियां मनाने जाएंगे। इस पर अक्षय ने सवाल की खिल्ली उड़ाने के अंदाज में जवाब दिया और बोले कि हां चांद पर भी जाएंगे, मंगल पर भी जाएंगे और एक दिन सूरज पहुंचकर खत्म हो जाएंगे। इसी के बाद सवालों के एक्सपेरीमेंट को लेकर सवाल हुआ जिस पर अक्षय पहले तो असहज नजर आए पर फिर किसी तरह बात को उन्होंने संभाल लिया।
विज्ञापन

4 of 4
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा से जुड़े सितारों और मुंबई के पत्रकारों के बीच हाल के दिनों मे ऐसी घटनाएं काफी बढ़ी हैं। फिल्मों के कार्यक्रम में कुछ भी चुभने वाला सवाल पूछने पर फिल्मी कलाकार बजाय इसका जवाब देने के पत्रकारों का मजाक उड़ाने लगते हैं। इंटरव्यू से पहले इस तरह की हरकतें तो आम हैं, लेकिन कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या की प्रेस कांफ्रेस में जो हुआ उसके बाद पत्रकार भी इसके खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। गुरुवार को मिशन मंगल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पत्रकारों ने यही किया। जैसे ही अक्षय ने एक पत्रकार की खिल्ली उड़ाने की कोशिश की दूसरों ने उन्हें सीधे घेर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें