फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'विकास बहल मुझे जबरदस्ती किस...'

Mon, 08 Oct 2018 05:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
meetoo
हॉलीवुड से शुरू हुआ #metoo कैंपेन इस वक्त बॉलीवुड में टॉप पर है। बॉलीवुड में इस वक्त एक ही खबर सुनने को मिल रही है वो है सेक्शुअल हैरेसमेंट की। जैसे ही तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया, एक के बाद एक एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट पर खुलकर बात की। हाल ही में कंगना ने अपनी सुपरहिट फिल्म ''क्वीन'' के निर्देशक विकास बहल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकास बहल
कंगना के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने मिस मालिनी से बात करते हुए कहा है कि 'वह हमेशा ख्याल रखती थी कि वह विकास बहल के साथ अकेले न रहें। एक बार वह तकरीबन 20 लोगों के साथ एक पार्टी में गई थी। वहां पर विकास बहल नशे में धुत्त थे और विकास ने उन्हें जबरदस्ती होठों पर किस करने की कोशिश की थी। हालांकि एक्ट्रेस का नाम अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

3 of 5
विकास बहल
एक्ट्रेस ने बताया- जैसे ही उन्होंने किस करने की कोशिश की, मैंने उन्हें धक्का दिया और वहां से चली गई। विकास ने ऐसा दिखाया कि उन्होंने मुझे जाते हुए नहीं देखा। विकास हमेशा नशे में होने का ड्रामा करते हैं। जब मैं वहां से चली गई, तब वह मुझसे मैसेज करके पूछते रहें कि क्या मुझे भूख लगी है।

4 of 5
Vikas Bahl
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि विकास को उनकी इन हरकतों की वजह से कई बार नौकरी से निकाला जा चुका है। उनकी एक्स वाइफ इस बारे में सब जानती हैं। बता दें 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranut
बता दें कंगना रनौत ने विकास पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था, 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें