फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद 'कबीर सिंह' की खुली किस्मत, मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

Sun, 30 Jun 2019 02:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kabir singh - फोटो : social media
'कबीर सिंह' (Kabir Singh) फिल्म हिट होते ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) चर्चा में बने हुए हैं। सनकी आशिक और सर्जन का किरदार फिल्म में उन पर खूब जंचा है। शाहिद के इस रोल के लिए उन्हें ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस भी बधाई संदेश भेज रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहिद को दो बड़े ऑफर मिले हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) के हिट होते ही शाहिद के एक बार फिर से निर्माताओं की नजर में आ गए हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को दो फिल्मों के ऑफर मिले हैं। खबरों की मानें तो यह दोनों ऑफर शाहिद को करण जौहर (Karan Johar) और राम माधवानी ने दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर साउथ की सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाने की सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kabir singh - फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक करण इस फिल्म के लिए शाहिद को साइन करना चाहते हैं। साउथ की फिल्म का नाम 'जर्सी' बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी क्रिकेट के आसपास होगी। सूत्रों की मानें तो राम माधवानी भी शाहिद को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि राम नई कहानी के साथ तैयार हैं। 

4 of 5
kabir singh - फोटो : social media
खबरों की मानें तो शाहिद को फिल्म के लिए अप्रोच भी किया गया है। हालांकि अभी तक शाहिद ने उन्हें कोई भी जवाब नहीं दिया है। शाहिद ने हाल ही में वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास अभी काम नहीं है। ऐसे में 'कबीर सिंह' फिल्म का हिट होना शाहिद के करियर के लिए 'मील का पत्थर' साबित हो सकता है। 'कबीर सिंह' की कमाई 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विक्की कौशल की फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम रहा है। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 7 करोड़ 66 लाख रुपये कमाए थे। वही शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने दूसरे शुक्रवार यानी 28 जून को 12 करोड़ 21 लाख रुपये कमाकर धमाल कर दिया है। खास बात है कि फिल्म अब तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें