शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरी हो चुकी है शूटिंग
शाहिद जल्द ही 'ब्लडी डैडी' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अभी पोस्ट प्रोडक्शन के स्टेज पर है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'इस फिल्म में शाहिद का रोल बिलकुल अलग होने वाला है। फिल्म में शाहिद अपने बच्चे के लिए एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 'ब्लडी डैडी' में कई एक्शन सीन हैं जिसे अली ने अपनी पिछली फिल्म से अलग तरीके से फिल्माया है। फिल्म में लोगों को हथियारों से ज्यादा हैंड टू हैंड फाइट ज्यादा देखने को मिलेगा।'