फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन के लिए मेकर्स ने बदला 'रेस 3' का पूरा क्लाइमेक्स, आंख में लग गई थी चोट

Sun, 25 Mar 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez
आंख में चोट लगने की वजह से 'रेस 3' एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब ठीक है और फिर से शूट शुरू कर दिया है। हालांकि उनकी इस चोट की वजह से 'रेस 3' के क्लाइमेक्स में थोड़ा बदलाव जरूर किया गया है। जिसे जानकर आप भी सोच में जरूर पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez
इस बात की जानकारी जैकलीन ने खुद इंस्टाग्राम पर दी। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा -  'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरी दाईं आंख में चोट लग गई थी जिस वजह से अब फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग सनग्लासेस पहनकर करनी पड़ेगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : j
जैकलीन इन दिनों अबु धाबी में 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। 'रेस 3' आखरी पड़ाव पर है ऐसे में जैकलीन की आंख में चोट लगने की वजह से मेकर्स थोड़ी टेंशन में जरूर आ गए थे। हालांकि जैकलीन अब ठीक है और क्लाइमेक्स की शूटिंग सनग्लासेस के साथ ही कर रही हैं। 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन को आंख में चोट स्क्वैश खेलते वक्त लग गई थी। जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आंख में चोट लगने के बाद जैकलीन ने स्क्वैश खेलने के बारे में फैंस को कुछ टिप्स भी दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hd
जैकलीन ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा - 'जब भी आप स्क्वैश खेले तो सनग्लासेस जरूर पहन लें ताकि गेंद आपकी आंख पर न लगे।' आपको बता दें, 'रेस 3' में जैकलीन के अलावा सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें