शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का 'किंग खान' नहीं कहा जाता। हाल ही में शाहरुख ने जो काम किया उसको जानकर आप भी उन्हें सच में किंग मानने लगेंगे। उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर ये बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बीते अगस्त शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को फिल्म से काफी उम्मीद थी। साथ ही फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स को ये भी उम्मीद थी कि ये फिल्म 100 करोड़ का रिकॉर्ड पार करेगी। मगर ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म केवल 64.33 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। फिल्म में एमएच स्टूटियोज, सैटलाइट जैसी बड़ी कंपनियों का पैसा लगा हुआ था। फिल्म के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अब शाहरुख खान ने सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स का पैसा लौटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 4
गौरतलब है कि फिल्म के सिनेमाघरों से उतरने के बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स ने फिल्म के प्रोड्यूजर और हीरो शाहरुख खान से पैसे मांगे थे। यहां तक कि डिस्ट्रिब्यूटर्स ने शाहरुख को मैसेज भेजा और कहा कि वो भी सलमान की राह पर चलें और उनके पैसे लौटा दें। बता दें कि सलमान ने 'ट्यूबलाइट' के बॉक्स ऑफिस पर न चलने के बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स के तकरीबन 35 करोड़ रुपये लौटा दिए थे।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए शाहरुख ने एमएच स्टूटियोज को उनकी रकम का करीब 15 फीसदी पैसा वापस किया है। वहीं, बाकि अन्य डिस्ट्रिब्यूटर्स की करीब 30 फीसदी रकम वापस कर दी है। वैसे देखा जाए तो शाहरुख ने फिल्म फ्लॉप होने पर पहली बार डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसा वापस नहीं किए हैं। इससे पहले फिल्म 'अशोका', 'पहेली' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों के पिटने पर भी पैसा वापस कर चुके हैं।