फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा और ईशा अंबानी के बाद अब पूर्व मिस इंडिया अर्थ ने भी रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

Fri, 14 Dec 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanvi Vyas and Harsh Nagar - फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई शादियां देखने को मिली है। सिलसिला खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से शुरू हुआ। इन दोनों ने इटली में जाकर शादी की। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई। निक और प्रियंका ने उदयपुर में शादी की। इन स्टार कपल की शादियों के बाद अंबानी परिवार की बेटी की शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

2 of 5
Tanvi Vyas and Harsh Nagar - फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई है। जिस दिन पूरे बॉलीवुड और देश-विदेेश की हस्तियां ईशा अंबानी की शादी में शरीक हुए थे, तभी भारत की फेमिना मिस इंडिया अर्थ रह चुकी तन्वी व्यास ने भी शादी की। उन्होंने एक्टर हर्ष नागर से गुजरात के वडोदरा में शादी की है। तन्वी साल 2008 में फेमिना मिस इंडिया अर्थ खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म Eppadi Manasukkul Vanthai में एक्टिंग कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Harsh Nagar - फोटो : amar ujala
हिंदी फिल्म की बात करें तो वह साल 2016 में आई ए स्कैंडल में दिख चुकी हैं। वहीं हर्ष भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि तन्वी और हर्ष की पहली मुलाकात साल 2009 में एक्टिंग कोर्स करने के दौरान हुई थी। इसके बाद इनके बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुईं और अब इन दोनों ने 12 दिसंबर को शादी रचा ली है। 

4 of 5
Tanvi Vyas - फोटो : Instagram
तन्वी व्यास और हर्ष नागर की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उनके फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। खबर है कि यह दोनों जल्दी ही अपनी शादी की दो रिसेप्शन पार्टी रखने वाले हैं। यह रिसेप्शन पार्टी दिल्ली और मुंबई में होगी। इसमें कई बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के आने की संभावाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
तन्वी व्यास और हर्ष नागर की शादी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते हैं। बीते साल मार्च में कपिल शर्मा ने गिन्नी के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के साथ अमृतसर में शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें