टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी टीम इंडिया को जीत की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे, रवीना टंडन, अजय देवगन जैसे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है।