भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर अपनी फिल्म 'परी' से अपने फैन्स को डराती नजर आयी थीं। अब खबर है कि जल्द ही परी का रीमेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 4
Pari
रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का की इस फिल्म का तमिल भाषा में रीमेक बन सकता है। बता दें, हॉरर फिल्मों को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है और शायद यही कारण है कि 'परी' का रीमेक बनने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
3 of 4
pari
अनुष्का शर्मा की एनएच 10 के बाद परी भी अब तमिल में बनाई जाएगी। 'परी' अनुष्का द्वारा प्रोड्यूस की गई तीसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' को प्रोड्यूस किया था।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का हालिया रिलीज फिल्म परी की काफी तारीफ हुई थी और लोगों को लंबे समय बाद एक ऐसी हॉरर फिल्म देखने को मिली जो वाकई हॉरर फिल्म है और लोगों को खूब पसंद भी आई। हालांकि कमाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई थी।