फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन दिलरुबा और शाबाश मिठू के साथ इस फिल्म पर भी काम करेंगी तापसी, 26 से शुरू होगी शूटिंग

Fri, 06 Mar 2020 03:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने किरदार में ढलने के लिए भरपूर तैयारियां करती हैं। भारतीय सिनेमा में उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की तैयारियां दो महीने पहले से ही शुरू कर दी थीं। उनकी मेहनत को देखते हुए फिल्म के निर्देशक आकर्ष खुराना ने शूटिंग शुरू करने की तारीख भी तय कर ली है।
विज्ञापन

2 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी की अगली फिल्म एक एथलीट के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक आकर्ष ने बताया, 'फिल्म में तापसी का किरदार काल्पनिक ही है, लेकिन यह भारत और विदेश की कई महिला एथलीटों से जुड़ी घटनाओं से मेल खाएगा। इस फिल्म की शूटिंग 26 मार्च से मुंबई में शुरू होगी, जिसे 1 अप्रैल से गुजरात के कच्छ इलाके में जारी रखा जाएगा। वहां की पृष्ठभूमि में तापसी को ढालने के लिए एक कोच की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें वहां का रहन सहन और बोलचाल का ढंग बताएगा।' इस फिल्म में तापसी के साथ अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
अपारशक्ति खुराना
तापसी के पास इस साल बहुत काम है। वह पहले से ही अपनी एक फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की शूटिंग हरिद्वार में कर रही हैं। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को विनिल मैथ्यू निर्देशित कर रहे हैं। वहीं के एक स्कूल में ही उन्होंने अपनी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। आकर्ष ने बताया, 'वह रोजाना स्कूल के मैदान में दो घंटे तक अपना पसीना बहाती हैं। एक एथलीट की बॉडी लैंग्वेज और स्टैमिना पाने के लिए वह बहुत मेहनत कर रही हैं। वहां के छात्र उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी जिम का नाम तापसी के नाम पर रख दिया।'
विज्ञापन

4 of 4
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
तापसी ने पिछले दो साल में दो महिला खिलाड़ियों के जीवन को परदे पर उतारा है। उन्होंने 2018 में हॉकी के खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' में हरप्रीत कौर का किरदार निभाया था। उनके साथ फिल्म में संदीप सिंह के किरदार में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को देखा गया था। वहीं पिछले साल भी तापसी ने फिल्म 'सांड की आंख' में निशानेबाज प्रकाशी तोमर के अधेड़ उम्र के किरदार को पर्दे पर निभाया है। इन दोनों ही किरदारों के लिए तापसी की बहुत सराहना हुई है। इसके अलावा तापसी भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिठू' पर भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें