फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, चर्चा इस शो में आने वाले मेहमानों के विवादित बयानों को लेकर हो रहा है। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल शो में पहुंचे और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद दोनों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के बाद अब निशाने पर रणवीर सिंह आ गए हैं।