फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में खूब एन्जॉय कर रही हैं आलिया, नीले रंग के लहंगे में लगीं 'चांद का टुकड़ा'

Fri, 22 Feb 2019 01:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) से अफेयर की खबरों के बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी दोस्त की शादी में दिल्ली पहुंचीं। दोस्त की शादी में मस्ती करते हुए आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेहद खुश लग रही हैं जिसकी वजह एक तो दोस्त की शादी और दूसरी हाल ही में रिलीज 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलना है। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इस दोस्त का नाम देविका आडवाणी है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने फैशन डिजाइनर अनीता डोगरे (Anita Dongre) द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना हुआ था। आलिया आसमानी और पीले रंग के कॉम्बिनेशन के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें इस बात का सबूत है। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
तस्वीरों में आलिया की दोस्त देविका के अलावा कई और लोग नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया बेस्टफ्रेंड की शादी के फंक्शन को एन्जॉय करती हुई नजर आईं। दोस्त की शादी के एक फंक्शन में आलिया लहंगा पहने दिखीं तो वहीं एक और फंक्शन में फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं।
 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला कर रखा था और हाथ में पोटली बैग ले रखा है। आलिया का यह लहंगा गर्मियों में शादी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ ही उन्होंने शानदार झुमके कैरी किए हुए हैं, जो उनके लुक को और शानदार बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : social media
काम की बात करें तो हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'गली ब्वॉय' फिल्म रिलीज हुई है। जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' अब तक 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह रैपर की भूमिला निभा रहे हैं जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें