बेला बजारिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेला बजारिया और बॉलीवुड
इतवार की शाम मुंबई में निर्माता निर्देशक करण जौहर के घर पर खासी हलचल देखी गई है। करण जौहर की फिल्मों में काम कर रहे या उनकी कंपनी के लिए काम करने वाले सितारों में से रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कृति सैनन, अनन्या पांडे जैसे सितारों की उनके घर पर परेड हुए। लोगों को बताया गया कि करण ने पार्टी रखी है। लेकिन, असल खबर ये रही कि करण जौहर ने हिंदी सिनेमा के चंद चुनिंदा सितारों की ये नुमाइश नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टीवी चीफ बेला बजारिया के लिए रखी थी। बेला इन दिनों मुंबई में हैं और चर्चा है कि उनके जाते ही कंपनी के कुछ बड़े विकेट गिराने की तैयारी कंपनी के भीतरखाने हो चुकी है।