रनवे 34
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन
अजय देवगन इस साल अपनी फिल्म 'रनवे 34' लेकर आए थे। इस फिल्म में अजय ने निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका निभाई थी। वहीं, फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। 65 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बस 47.65 करोड़ रुपये कमा पाई। वहीं, अब अयज देवगन 'थैंक गॉड' फिल्म में नजर आएंगे। अब देखना ये होगा कि क्या दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे या फिर इसका भी हाल 'रनवे 34' जैसा होगा।