फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतवा जारी होने के बाद शाही इमाम का बड़ा बयान, बोले- 'अवैध है नुसरत जहां की शादी'

Sun, 30 Jun 2019 03:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) संसद में शपथ लेते ही विवादों में घिर गई थीं। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। वहीं अब फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि इस्लाम के अनुसार यह शादी मान्य नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
शाही इमाम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- 'मुझे नहीं पता फतवे में क्या लिखा है लेकिन इस्लाम सिंदूर की अनुमति नहीं देता है। यह इस्लाम की संस्कृति नहीं है, यह शादी नहीं बल्कि दिखावे का रिश्ता है। मुसलमान और जैन दोनों इसे विवाह नहीं मानेंगे। अब वह ना तो मुसलमान है और ना ही जैन। उसने बड़ा अपराध किया है, ऐसा नहीं करना चाहिए था।' 
विज्ञापन

3 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
इमाम ने कहा कि मुल्लिम सिर्फ मुस्लिम से शादी कर सकते हैं। वह एक अभिनेत्री हैं और सिनेमा में लोग धार्मिक प्रथाओं की परवाह नहीं करते। वह बस वही करते हैं जो उनका मन करता है। आपको बता दें, नुसरत जहां को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ था जब वह संसद में शपथ लेने गई थीं। नुसरत संसद में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और साड़ी पहने हुई थीं। जिसके बाद देवबंद के धर्मगुरुओं फतवा जारी कर दिया। 

4 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
नुसरत ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। अपने ट्विटर अकाउंट पर नुसरत जहां ने जवाब में लिखा, 'मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं। मैं अब भी मुस्लिम हूं। उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं। आपका विश्वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्हें मानना कहीं ज्यादा बड़ी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Nikhil Jain - फोटो : twitter
नुसरत जहां के पति निखिल कोलकाता के बिजनेसमैन हैं। दोनों ने हाल ही में तुर्की में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। खबर है कि 4 जुलाई को कोलकाता में दोनों एक भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे। नुसरत ने हिंदू रीति रिवाज और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से शादी की। शादी की तस्वीरों को नुसरत ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें