फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक्सट्रैक्शन' के साथ रणदीप का पूरा हुआ ये सपना, सलमान के साथ भी करेंगे यही काम

Sun, 10 May 2020 12:31 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा का सपना रहा है कि वह पर्दे पर एक एक्शन हीरो की भूमिका निभाएं। उन्होंने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में एक शानदार एक्शन से भरपूर किरदार निभाया है। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के साथ किए इस फिल्म में काम के लिए उन्हें चारों ओर से सराहना मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणदीप ने कहा, 'हर अभिनेता का सपना होता है कि वह एक एक्शन हीरो के रूप में काम करे। हम 'रैंबो' जैसी एक्शन फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। इस फिल्म के साथ मैंने बंदूकों से और हाथों से लड़कर अपनी उसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश की है।'
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस साल में अभी तक कुछ गिनी चुनी फिल्में ही रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में रणदीप हुड्डा को दो फिल्में 'एक्सट्रैक्शन' और 'लव आज कल' में देखा जा चुका है। अब वह हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिखाई देंगे। सलमान खान के साथ 'किक' और 'सुल्तान' के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। 

4 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म के बारे में रणदीप कहते हैं, 'मौजूदा स्थिति को देखते हुए लग नहीं रहा है कि यह फिल्म ईद पर रिलीज हो पाएगी। मैंने फिल्म 'राधे' में भी जमकर एक्शन किए हैं। इसमें काम करते हुए मैंने अपने घुटने को भी तुड़वा लिया था। उस एक सीन को करने के चक्कर में मुझे हॉस्पिटल में भी भर्ती होना पड़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
जिस घटना पर पिछले साल धर्मा प्रोडक्शंस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' बनाई है, उसी घटना पर राजकुमार संतोषी 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के नाम से फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म की घोषणा 2016 में हुई थी और रणदीप भी इसमें नजर आने वाले थे। इसके लिए उन्होंने सिर के बाल और दाढ़ी वगैरह भी बढ़ा रखी थी। रणदीप कहते हैं, 'जब मुझे एहसास हुआ कि यह फिल्म नहीं होने वाली तो मैं गुरुद्वारे में गया, मैंने माफी मांगी और अपने बाल कटवा दिए।' बता दें कि रणदीप नेटफ्लिक्स की इजरायली वेब सीरीज 'फाउदा' के चौथे सीजन में भी दिखाई देंगे।


दिल्ली के गुरुद्वारे में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने रचाई थी गुपचुप शादी, दो साल बाद देखिए खूबसूरत WEDDING ALBUM
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें