Priyanka Chopra Nick Jonas
बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका ने घर पर ही पार्टी रखी हैं जिसमें वह निक से सगाई करेंगी। यह सगाई 18 अगस्त यानी कि आज ही होगी। सगाई से पहले प्रियंका का बंगला पूरी तरह रंग-बिरंगी लाइटों से शानदार तरीके से सज चुका है। इससे पहले प्रियंका के घर 15 अगस्त के दिन एक पंडित को घर से निकलते देखा गया जिसके बाद से प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को और जोर मिला।