फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के तुरंत बाद प्रियंका और निक का होगा रोका, पूरी जानकारी हुई लीक

Sat, 18 Aug 2018 08:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार की मुलाकात तो मुंबई में हो गई। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की आज सगाई है और इसके बाद दोनों परिवार इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सगाई के ठीक बाद प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की सगाई के बाद तुरंत रोका सेरेमनी होगी। सूत्रों की मानें तो 18 अगस्त को सुबह 10 बजे रोका सेरेमनी होगी। दोनों परिवार वाले चाहते हैं कि कुछ रस्में होने के बाद इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया जाए। इसी वजह से निक का परिवार भारत आया है। जानकारी के मुताबिक रोका सेरेमनी पूरे हिंदू रीति रिवाज से होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका ने घर पर ही पार्टी रखी हैं जिसमें वह निक से सगाई करेंगी। यह सगाई 18 अगस्त यानी कि आज ही होगी। सगाई से पहले प्रियंका का बंगला पूरी तरह रंग-बिरंगी लाइटों से शानदार तरीके से सज चुका है। इससे पहले प्रियंका के घर 15 अगस्त के दिन एक पंडित को घर से निकलते देखा गया जिसके बाद से प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को और जोर मिला।
 

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका के जन्मदिन के बाद से ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि निक और प्रियंका की सगाई हो गई है। इसके बाद प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरो से बचते हुए अंगूठी उतारकर जेब में रखते हुए देखा गया था। जिसके बाद से प्रियंका और निक की सगाई की अफवाह को और हवा मिली। हाल ही में प्रियंका फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में देखी गई थी जहां पर उनकी हाथ की अंगूठी ने काफी सुर्खियां बटोरी। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने जो अंगूठी पहनी है वह निक ने उन्हें दी है जिसकी कीमत 2.1 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
फिलहाल प्रियंका के घर की तैयारियों को देखकर ऐसा लगता है देसी गर्ल अब परिवार वालों के सामने पूरे रीति रिवाज के साथ सगाई करने के मूड में है। निक अपने माता-पिता के साथ भारत आ चुके हैं। यह दूसरी बार है कि निक भारत आए है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते की जानकारी का ऐलान किस तरह से करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें