फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा! एली अवराम से ब्रेकअप के बाद हार्दिक पांड्या अब इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट

Wed, 06 Jun 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
कुछ दिनों पहले हमने आपको बताया था कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड एली अवराम से ब्रेकअप कर लिया है। इसी बीच उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। हालांकि उर्वशी ने इन सब खबरों को कोरी अफवाह बताया था।
विज्ञापन

2 of 5
hardik pandya
मीडिया में ऐसी भी खबरें आई थीं कि एली अवराम से ब्रेकअप के बाद हार्दिक पांड्या का दिल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया है और ये बात अब कन्फर्म होती नजर आ रही है। डीएनए के मुताबिक, हार्दिक पांड्या एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Esha Gupta
ईशा के एक करीबी का कहना है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे के साथ चैंटिंग के लिए नंबर भी शेयर किए। दोनों लंच और डिनर के प्लान बेहद सीक्रेट तरीके से प्लान करते हैं जिससे मीडिया को नजरअंदाज किया जा सके।

4 of 5
Elli Avram
इससे पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या का एली अवराम से ब्रेकअप हो गया है। एली हार्दिक पांड्या से कमिटमेंट चाहती थीं और अपने रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहती थीं लेकिन हार्दिक उनको लेकर कैजुअल थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई और आखिरकार दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
esha gupta
ईशा ने अपने करियर की शुरुआत 'जन्नत 2' फिल्म से की थी। जिसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए। ईशा आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें