फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक ही नहीं ये 4 एक्ट्रेस भी कर रही हैं दिसंबर में शादी, एक तो फंस चुकी हैं सेक्स रैकेट में

Thu, 29 Nov 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka Shweta and Rakhi - फोटो : twitter
बॉलीवुड में बीते एक महीने से शादियों का दौर चल रहा है। सबसे पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की तो वहीं अब प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच कई स्टार्स के वेडिंग कार्ड सामने आए जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल के आखिर तक कौन-कौन से स्टार्स शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka and nick - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं। जहां पर फैंस ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। यह शादी जोधुपर के उम्मेद भवन पैलेस से होगी। शादी के लिए भवन को 3डी लाइट से सजाया गया है। जोधपुर रवाना होने से पहले मधु चोपड़ा ने 28 नवंबर को पूजा भी रखी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत- दीपक कलाल
मोस्ट कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सांवत भी जल्द शादी करने जा रही हैं। राखी ने अपनी शादी का कार्ड इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। शादी के कार्ड में दूल्हे की जगह पर दीपक कलाल का नाम लिखा है। दीपक सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। कार्ड के अनुसार राखी सावंत और दीपक कलाल लॉस एंजिलस में शादी करने जा रहे हैं। यह शादी 31 दिसंबर को होगी। सोशल मीडिया पर राखी के वेडिंग कार्ड को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह पब्लिसिटी स्टंट है क्योंकि पहले भी राखी ऐसा स्वयंवर कर चुकी हैं। 

4 of 6
Shweta Prasad Basu and Rohit Mittal - फोटो : twitter
श्वेता बसु प्रसाद- रोहित मित्तल
सेक्स रैकेट में फंसी 'मकड़ी' एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो श्वेता ब्वॉयफ्रेंड रोहित मित्तल के साथ शादी करने जा रही हैं। श्वेता 13 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी बंगाली और मारवाड़ी रिवाज से होगी। यह दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और 2 साल से लिव-इन में रह रहे हैं। श्वेता इस वक्त बाली में अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani engagement party
ईशा अंबानी- आनंद
रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक के बाद देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी होने वाली है। मुकेश अंबानी की लाडली बेटी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। ईशी की शादी की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। शादी से पहले घर में गृह शांति पूजा रखी गई। खबरों के अनुसार ईशा अंबानी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो मुंबई के वर्ली इलाके में है। खास बात यह है कि यह बंगला ईशा को सास-ससुर की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी
कपिल शर्मा की शादी का कार्ड हाल ही में सामने आया है। कपिल ने यह कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करेंगे। 10 दिसंबर को जागरण होगा। इसके बाद चूड़ा सेरेमनी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी और शादी का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा। इस बीच कपिल का द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन का प्रोमो लांच हो गया है। इस प्रोमो को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें