फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: 'मां ने हमें जोड़े रखा', निर्मल कपूर के निधन के बाद भावुक हुए अनिल; इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया

Tue, 06 May 2025 04:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anil Kapoor Post For Mother Nirmal: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से निधन हो गया था। आज अनिल ने अपनी मां की कई तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट भी लिखा।
 
विज्ञापन
1 of 6
अनिल कपूर ने मां निर्मल के देहांत के बाद किया भावुक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार 2 मई, 2025 शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों की वजह निधन हो गया। आज अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां निर्मल की पांच ब्लैक एंड व्हाइट और कलर्ड तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
अनिल ने शेयर कीं पांच अनदेखी तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल ने शेयर कीं पांच अनदेखी तस्वीरें
अनिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी मां की कई पुरानी और नई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर निर्मल की पेंटिग है, दूसरी तस्वीर में निर्मल ब्लैक साड़ी में बेहद खूबरत दिखाई दे रही हैं, तीसरी तस्वीर में एक फोटो फ्रेम के अंदर निर्मल की तस्वीर दिखाई दे रही है। वहीं चोथी तस्वीर में निर्मल की गोद में एक छोटा बच्चा बैठा दिखाई दे रहा है, यकीन से नहीं कह सकते लेकिन हो सकता है कि यह अनिल ही हों और पांचवी तस्वीर में निर्मल अपने पूरे परिवार के साथ दो केक के सामने बैठी नजर आ रही हैं। शायद किसी का जन्मदिन रहा होगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
अनिल ने पोस्ट के जरिए दी मां को श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल ने पोस्ट के जरिए दी मां को श्रद्धांजलि
''अनिल कपूर ने लिखा, जीवन के हर क्षेत्र से मिल रहा प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास वास्तव में यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम उनके कितने आभारी हैं। मेरी मां ने न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के माध्यम से भी बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है, जिनका उन्होंने पालन-पोषण किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्यार किया। वह उन उल्लेखनीय महिलाओं में से एक थीं जो कभी भी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। एक खामोश स्तंभ, हमेशा मुस्कुराती हुई, हमेशा परवाह करने वाली, हमेशा अपने आस-पास के लोगों को गर्मजोशी से भर देने वाली।''

 

4 of 6
सभी के करीब थीं अनिल की मां निर्मल - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
सभी के करीब थीं अनिल की मां निर्मल
अनिल ने आगे लिखा, ''वह वह गोंद थी जिसने हमारे परिवार को हमारे बच्चों से लेकर हमारे पोते-पोतियों और यहां तक कि हमारे विस्तारित परिवार और दोस्तों तक के करीब रखा। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था और संदेशों और स्नेह की बाढ़ से यह स्पष्ट है कि उन्होंने इतने सारे दिलों पर एक स्थायी प्रभाव डाला।' अनिल ने आगे लिखा, 'आप सभी को, विशेष रूप से फिल्म बिरादरी से, आपके दयालु शब्दों, प्रार्थनाओं और प्यार के लिए हार्दिक धन्यवाद। हम वास्तव में विनम्र और आभारी हैं।''
विज्ञापन

5 of 6
अनिल की पोस्ट पर सेलेब्स और परिवार वालों के कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@anilskapoor
अनिल की पोस्ट पर सेलेब्स और परिवार वालों के कमेंट्स
अनिल ने जैसे ही अपनी मां निर्मल के बारे में इमोशनल पोस्ट किया वैसे ही कई सेलेब्स और परिवार वालों ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। अनिल की इस पोस्ट पर उनकी बेटी रिया कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया है। फराह खान ने लिखा, 'पापाजी...', शरद मल्होत्रा से लेकर साजिद नाडियावाला, संजय कपूर ने और पूजा ढींगरा ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाए।

यह भी पढ़ें: Varun Tej First Child: वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, शेयर की तस्वीर: लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोनी कपूर ने भी शेयर कीं मां की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@Boney.kapoor
बोनी कपूर ने भी शेयर की मां की तस्वीरें
अनिल कपूर की पोस्ट के बाद बोनी कपूर ने भी मां निर्मल को लेकर तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मैजेस्टिक'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें