फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर वापसी’ के लिए तैयार ऋषि कपूर, जानें कब आ सकते हैं भारत

Sat, 08 Jun 2019 11:41 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर जो कई दिनों से अमेरिका में अपनी बिगड़ी तबीयत का इलाज करा रहे हैं, जल्द कुछ ही महीनों में भारत वापसी आने वाले हैं। पत्नी नीतू कपूर संग ऋषि बीते साल के सितंबर महीने से न्यूयॉर्क में ही हैं। सूत्रों की मानें तो यह कपल जल्द ही इस साल की सितंबर तक घर वापसी कर लेगा।

विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor - फोटो : instagram

बता दें कि न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले ही ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह काम से कुछ समय की छुट्टी लेकर कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहे हैं, कृपया करके कोई भी परेशान ना हो और बेकार की खबरें ना फैलाए। पर ऋषि ने अपने इस ट्वीट में अपनी बीमारी को लेकर कोई बात नहीं की थी।

विज्ञापन

3 of 6
rishi kapoor
हालांकि बीते मई के महीने में ही उन्होंने बताया था कि अब मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं। एक इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था " मेरे आठ महीने का ट्रीटमेंट 1 मई को शुरू हुआ था। पर भगवान ने मुझ पर बहुत दया दिखाई है, अब जाकर मैं कैंसर फ्री हो चुका हूं।

4 of 6
rishi kapoor and ranbir kapoor
इस बीते साल में ऋषि कपूर से मिलने और उनके हाल चाल जानने कई लोग पहुंचे थे, जिनमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, बोमन ईरानी, राजू हिरानी, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, आमिर खान, सोनू निगम, मनीश पॉल आदी जैसे कई सितारे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Rishi Kapoor Neetu Kapoor - फोटो : instagram

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने भी पिता ऋषि कपूर की सुधरती तबीयत की बात कही थी। वहीं न्यूयॉर्क में ऋषि से मिलने रणधीर और करिश्मा ने भी बताया था कि उनकी तबीयत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishi kapoor
गौरतलब है कि ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वक्त- वक्त पर कुछ न कुछ अपडेट करते रहते हैं। ऐसे में उनकी नई फोटोज देख कर कहा जा सकता है कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें