मॉडल-अभिनेत्री नर्गिस फाखरी ने साफ कर दिया है कि इन दिनों वह अमेरिकी निर्देशक मैट अलोन्जो के प्यार में हैं। मैट के साथ अंतरंग तस्वीरें वह सोशल मीडिया में डाल रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Matt Alonzo and nargis fakhri
इससे साफ है कि वह अब बॉलीवुड के चर्चित चोपड़ा परिवार के छोटे चिराग एक्टर उदय चोपड़ा से सारे संबंध खत्म कर चुकी हैं। नर्गिस अमेरिकी नागरिक हैं और उनके प्यार में पड़ने के बाद से उदय का ज्यादा से ज्यादा वक्त वहीं बीत रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
uday chopra
बॉलीवुड फिल्मों में उदय चल नहीं रहे थे तो कहा गया कि वह अमेरिका में अपने परिवार का कारोबार संभालेंगे। वहां उन्होंने कुछ फिल्मों में पैसा भी लगाया और लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड हिल्स में दो साल पहले एक भव्य मकान खरीदा।
नर्गिस के अलग होने के बाद खबरें हैं कि उदय वापस भारत आने की तैयारी में लग गए हैं। उन्होंने अमेरिका में अपना भव्य मकान बेचने का फैसला कर लिया है, जिसकी कीमत आज 38 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ 67 लाख रुपये) है। यह दो मंजिला भवन है। चर्चा है कि उदय अब यह भवन बेचकर वापस भारत आकर रहेंगे।