बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चित रहा । आज भी इसके बारे में बात होती है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के बीच विवेक ओबेरॉय आ गए थे, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ा । सलमान, ऐश्वर्या और विवेक के बीच की कड़वाहट आज भी खत्म नहीं हुई है ।
विज्ञापन
2 of 7
Aishwarya Vivek
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या से रिश्ता टूटने के बाद विवेक के करियर का ग्राफ भी नीचे गिर गया । एक दर्द भरे रिलेशन से बाहर निकलने में करीना कपूर ने विवेक ओबेरॉय की बहुत मदद की थी। इस बारे में विवेक ने साल 2009 में Santa Banta वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताई थी। विवेक ने कहा था कि करीना उनसे हमेशा कहा करती थीं कि शादी कर लो ।
विज्ञापन
3 of 7
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय बताते हैं, 'शादी का दबाव मेरे परिवार के अलावा बेबो (करीना कपूर) की तरफ से भी था । हम अक्सर डिनर के लिए बाहर जाते थे । वो मुझसे कहती थी, एक अच्छी लड़की देखो और शादी कर लो । मैं हमेशा बेबो की इस बात से बचने के लिए सैफ के पीछे छिप जाता था । हम लोग बहुत हंसते थे ।'
4 of 7
salman aishwarya
- फोटो : social media
ऐश्वर्या, सलमान और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते खराब हुए 15 साल हो गए हैं । आज भी तीनों एक-दूसरे के सामने से निकल जाते हैं लेकिन बात नहीं करते थे । खबरों की मानें तो विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में सच बोलने की हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना।
विज्ञापन
5 of 7
vivek oberoi
- फोटो : social media
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। सलमान को इस बात का एहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में आ गए । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और फिर विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन घुमा दिया। उन्हें पता नहीं था कि विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रखी है। बस इसी का फायदा विवेक ने उठाया और अचानक ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने सलमान को लेकर पूरा चिट्ठा खोल दिया ।
विवेक ने कहा था, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।' विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और इसी के चलते विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है।