बॉलीवुड में काफी कम फिल्में करने के बावजूद दिशा पाटनी ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। दिशा सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिशा का किरदार काफी बड़ा नहीं है और फिल्म में कटरीना कैफ लीड रोल में है। ऐसे में दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शायद यह आखिरी बार हो जब वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी। बता दें कि फिटनेस फ्रीक दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भारत
- फोटो : Youtube
सलमान-कटरीना स्टारर भारत में तब्बू और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। एक तरफ जहां सलमान के साथ तब्बू पहले भी काम कर चुकी हैं तो वहीं दिशा पहली बार सलमान के साथ काम कर रही हैं। सलमान के साथ दिशा का सॉन्ग 'स्लो मोशन' अभी भी ट्रेंड कर रहा है। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में दिशा ने कहा कि उनकी उम्र की वजह से उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें दोबारा सलमान खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
भारत
- फोटो : Youtube
दिशा ने आगे बताया- 'अली सर (निर्देशक अली अब्बास जफर) ने मुझे बताया कि मेरा किरदार एक कलाबाज (trapeze artiste) का है जो सलमान सर के साथ है। जब मैं शूट पर पहुंची तो मुझे लगा कि पता नहीं मुझे दोबारा सलमान सर के साथ काम करने को मिलेगा या नहीं। अली सर ने भी मुझे स्क्रिप्ट सुनाते हुए यही कहा था।'
4 of 5
भारत
- फोटो : Youtube
दिशा ने अपने जवाब का तर्क देते हुए कहा- ' उम्र में हमारे अंतर के चलते ऐसा हो सकता है। भारत में हमारी जोड़ी जमी क्योंकि सलमान सर को उनके 20-30 साल की उम्र के पड़ाव में दिखाया है। ऐसे में मैंने तुरंत हां कह दिया। सलमान सर एक बहुत मेहनती शख्स है, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वहीं भारत में भी मैंने काफी कुछ नया सीखा, मैंने इससे पहले सेट पर किसी अलग वक्त की फिल्म में काम नहीं किया।'
दिशा ने अपने फैंस को थैंक्स कहते हुए कहा- 'मुझे खुशी है कि सलमाान सर के साथ मेरी जोड़ी सभी को अच्छी लगी। हमारे बीच में कमाल की केमिस्ट्री थी, मैंने ऐसा सोचा भी नहीं था। मैं फैंस के साथ साथ कोरियोग्राफर और अली सर को भी शुक्रिया कहना चाहती हूं।'