फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' की सफलता पर मस्ती के मूड में सलमान, भांजे-भतीजों के साथ क्या उनका ये वीडियो देखा आपने?

Tue, 25 Jun 2019 12:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
'भारत' (Bharat) फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। सलमान खान के लिए इस फिल्म का हिट होना इसलिए भी ज्यादा जरूरी था क्योंकि 'रेस 3' (Race 3) फिल्म की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में 'भारत' के हिट होते ही सलमान खान कूल मूड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान के कुछ वीडियो आए हैं जिसमें वह भांजे और भतीजों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
सलमान को वैसे तो अक्सर अर्पिता के बेटे अहान के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार वह सोहेल और बहन अलवीरा के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सलमान अरहान, अयान और निर्वान के साथ गेम खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan with Nephew - फोटो : instagram
वहीं कुछ वीडियो में सलमान भांजे और भतीजों गेम खेलते हुए उत्साहित करते हुए नजर आए। इन वीडियो को देखने के बाद इतना तो कहा जा सकता है कि सलमान की भांजे और भतीजों के साथ बांडिंग बहुत अच्छी है। 
 
 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
इससे पहले सलमान खान ने रिवर्स डाइव करते हुए नजर आए थे। सलमान खान ने इस वीडियो को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के दिन शेयर किया था। सलमान खान के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। यहां तक कि सलमान खान की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bharat film - फोटो : social media
फिल्मों की की बात करें तो सलमान खान की 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्बू हैं। इस फिल्म के बाद सलमान खान 'दबंग 3' में नजर आएंगे। इसमें सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें